स्‍वच्‍छता के प्रति अभियान चलाकर नागरिकों को किया जा रहा है जागरूक

Saturday, April 26, 2025 - 19:01
Updated: 2 years ago
0
स्‍वच्‍छता के प्रति अभियान चलाकर नागरिकों को किया जा रहा है जागरूक

गुना (आरएनआई) डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं प्र.मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री के निर्देशानुसार नगर पालिका की सहयोगी स्वच्छता टीम सिद्धिविनायक वेस्ट मैनेजमेंट एंड सर्विसेस के आईईसी मेंबर द्वारा व्यवसायिक क्षेत्र वार्ड क्रमांक 14 हाट रोड क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया।  

इस दौरान लोगों को समझाइश दी गई कि कचरा नगर पालिका के कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें साथ ही गीला, सूखा कचरा अलग अलग डालें। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें। लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि शहर में अस्वच्छता फैलाते पाये जाने पर 500 रूपये से 5000 रुपये तक की चालानी कार्रवाई की जाएगी। टीम द्वारा स्वच्छता एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नही करने की शपथ भी दिलाई गयी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User