स्ट्रॉंग रूट्स प्रीस्कूल में धूम धाम से मनाया गया क्रिसमस डे

Saturday, December 23, 2023 - 20:51
Updated: 3 years ago
0
स्ट्रॉंग रूट्स प्रीस्कूल में धूम धाम से मनाया गया क्रिसमस डे
स्ट्रॉंग रूट्स प्रीस्कूल में धूम धाम से मनाया गया क्रिसमस डे

शाहाबाद-हरदोई। शहर के बरुआ बाज़ार स्थित स्ट्रॉंग रूट्स प्री स्कूल में शनिवार को क्रिसमस डे का आयोजन धूम धाम से किया गया। इस मौक़े पर छात्र- छात्राओं नें बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। सांता क्लाज़ की वेशभूषा पहनकर बच्चे चारों ओर जिंगल बेल गाते हुए घूमते नज़र आये। सच्चाई और प्रेम का संदेश भी इस त्योहार पर दिया गया। प्रबंधक अमित श्रीवास्तव व डायरेक्टर निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह के प्रोग्राम से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है और उनका मनोबल काफ़ी बढ़ता है, इसलिए समय समय पर इस तरह के प्रोग्राम का आयोजन स्कूल में होता रहता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User