स्कूल की रसोइया की मदद में बढे़ शिक्षको के हाथ

Sunday, August 27, 2023 - 19:50
Updated: 3 years ago
0
स्कूल की रसोइया की मदद में बढे़ शिक्षको के हाथ
सांकेतिक तस्वीरें।

पुवायां-शाहजहांपुर। (आरएनआई) रसोईया के उपचार हेतु एकत्रित कर दी गई आर्थिक सहायता।
ब्लॉक पुवायां के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने प्राथमिक विद्यालय गंगसरा में कार्यरत रसोईया सरस्वती देवी के इलाज के लिए पच्चीस हजार से अधिक की सहायता राशि एकत्र की गयी। 
 प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र यादव ने शिक्षकों को अवगत कराया था कि उनके विद्यालय के रसोईया का ऑपरेशन होना है और उनकी आर्थिक स्थिति इस लायक नहीं है कि ऑपरेशन का खर्चा उठा सके इस पर शिक्षकों ने सरस्वती देवी के बैंक खाते में 25 हजार रुपए से अधिक की धनराशि ट्रांसफर कर दी और अथक प्रयास करके उनका आयुष्मान कार्ड भी बनवा दिया।  
पुवायां ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार ने शिक्षकों की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और अपनी ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User