सोशल मीडिया रोजगार दिलाने में सहायक - डॉ दिग्विजय

Tuesday, February 25, 2025 - 22:22
Updated: 2 years ago
0
सोशल मीडिया रोजगार दिलाने में सहायक - डॉ दिग्विजय

जौनपुर (आरएनआई) वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल में मंगलवार को विद्यार्थियों के  लिए रोजगार और सोशल मीडिया  पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. जनसंचार विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने  विद्यार्थियों से  सोशल मीडिया के प्रयोग एवं रोजगार के लिए उसके उपयोग पर विस्तार से चर्चा की.
विशेष व्याख्यान में डॉ.  दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि आज कल बहुत से नियोक्ता बेहतर लोगों की तलाश में सोशल मीडिया के मंचों का सहारा  ले रहे है. इसलिए सोशल मीडिया  पर अपनी मजबूत  प्रोफाइल बनाये.  उन्होंने कहा कि  सोशल मीडिया के माध्यम से रोजगार की तलाश करने वालों को संपर्क बनाने में काफी  मदद मिलती है. इसके साथ ही बहुत सारी ऐसी प्रोफेशनल बातें सीखने को और जानने को मिलती है जो अन्य मंचों पर उपलब्ध नहीं होती.
उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में आपको रोजगार की तलाश करना है उससे जुड़े समूहों, कंपनियों से ऑनलाइन जुड़ाव करे. इसके साथ ही ऑनलाइन होने वाली गंभीर चर्चा में भी अपनी बात रखे. उन्होंने  कहा कि अत्यधिक सोशल मीडिया के प्रयोग से आजकल गोपनीयता का भी संकट आ गया है. अनावश्यक सामग्रियों को सोशल मीडिया मंचों पर पोस्ट करने से बचना चाहिए. विशेष व्याख्यान में विद्यार्थियों को उन्होंने ऑनलाइन पोस्ट लेखन की तकनीकी से भी परिचित कराया.
उन्होंने बताया की आजकल कॉर्पोरेट सेक्टर उमीदवारों की नियुक्ति  के पहले उनके सोशल मीडिया की प्रोफाइल की अच्छे से पड़ताल करते है. कई बार पहले से किये गए सोशल मीडिया के पोस्ट से नौकरी नहीं मिल पाती. इस अवसर पर विभिन्न संकायों के विद्यार्थी उपस्थित रहे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User