सोशल ग्रुप वर्धमान का नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Wednesday, February 26, 2025 - 18:49
Updated: 2 years ago
0
सोशल ग्रुप वर्धमान का नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

गुना (आरएनआई) दिगंबर जैन सोशल गु्रप वर्धमान द्वारा आयोजित जैन प्रीमियर क्रिकेट लीग नाइट टूर्नामेंट का शुभारंभ श्री दिगंबर जैन नसिया जी में स्व. पवन राठौर की स्मृति में शानदार उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। समारोह में जेपीएल के प्रायोजक, ट्रॉफी प्रायोजक हेमराज किरार एवं दुष्यंत किरार, गुना जैन समाज के अध्यक्ष संजय चौधरी और बजरंगगढ़ अतिशय क्षेत्र जी के अध्यक्ष एसके जैन तथा चंबल रीजन के अध्यक्ष पूनम चंद पाटनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सोशल गु्रप वर्धमान के अध्यक्ष राहुल झांझरी और जेपीएल चेयरमैन अमित जैन ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि ग्रुप हमेशा नए-नए आयोजन कर समाज को जोडऩे का कार्य करता है और इस नाइट टूर्नामेंट का आयोजन भी उसी दिशा में एक प्रयास है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User