सैफ अली खान पर हमले के आरोपी को लेकर अभिनेता के घर पहुंची पुलिस, रीक्रिएट किया क्राइम सीन

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को लेकर पुलिस ने अभिनेता के घर पहुंचकर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। इस कार्रवाई का उद्देश्य हमले से जुड़ी सभी घटनाओं को सही तरीके से जांचना और मामले में सबूत जुटाना था।

Tuesday, January 21, 2025 - 07:25
0
सैफ अली खान पर हमले के आरोपी को लेकर अभिनेता के घर पहुंची पुलिस, रीक्रिएट किया क्राइम सीन

मुंबई (आरएनआई) सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस घटनास्थल पर क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए विभिन्न स्थानों पर लेकर गई।

आरोपी को पुलिस सैफ अली खान के आवास पर लेकर गई और घटना की पुनरावृत्ति की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने हमले की घटना को किस तरह से अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस उसे नेशनल कॉलेज बस स्टॉप लेकर गई। इसके बाद पुलिस शहजाद को बांद्रा रेलवे स्टेशन लेकर गई और वहां भी क्राइम सीन का पुनर्निर्माण किया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी को वापस बांद्रा पुलिस स्टेशन लेकर आ गई।

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस का मुख्य उद्देश्य सैफ अली खान पर हुए हमले की पूरी सच्चाई का पता लगाना और आरोपियों के खिलाफ उचित सबूत जुटाना था। बता दें कि हाल ही में मुंबई पुलिस ने सैफ पर हमला करने वाले को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि आरोपी बांग्लादेश का नागरिक हो सकता है। पुलिस हमले के पीछे विदेशी साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। वहीं, सैफ अली खान की बात करें तो वह इस समय लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। 

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User