सेवा भारती गुना के रोगी सहायता केंद्र का भव्य शुभारंभ, रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर आयोजित
सेवा भारती गुना द्वारा रविवार को जिला चिकित्सालय गुना परिसर में रोगी सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) का भव्य शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही स्वर्गीय श्री नाथूलाल मंत्री जनकल्याण न्यास के सहयोग से रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का भी सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, गुना) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिनेश चंदेल (जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, गुना) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री अशोक अग्रवाल (क्षेत्र कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) थे, जबकि श्री गिर्राज अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नितिन अग्रवाल, विभाग प्रचारक, गुना ने कहा कि समाज के शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों की निस्वार्थ सेवा करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि सेवा भारती इसी सेवा भाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुँचाने का कार्य कर रही है।
रोगी सहायता केंद्र के शुभारंभ के उपरांत सेवा भारती गुना एवं स्वर्गीय श्री नाथूलाल मंत्री जनकल्याण न्यास द्वारा रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में सेवा भारती गुना के अध्यक्ष श्री नर्मदा शंकर भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन सेवा भारती के जिला सचिव श्री मनोज रघुवंशी ने किया।

इस अवसर पर श्री प्रमोद यादव, श्री विजय श्रीवास्तव, श्री अखिलेश विजयवर्गीय, श्रीमती श्वेता जैन, डॉ. भूपेंद्र धाकरे, श्री महेश रघुवंशी, श्री वीरेंद्र अहिरवार, श्री महेश अग्रवाल, श्री ओमपाल परमार, श्री नरेंद्र सेंगर, श्री मनोज सैन, श्री काशीराम जी, श्री सुनील पांडे, श्री मुन्ना यादव सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को मार्गदर्शन, सहयोग एवं सेवा उपलब्ध कराना तथा रक्तदान के प्रति जनजागरण फैलाना रहा। उपस्थित अतिथियों ने सेवा भारती के इस सेवा-प्रकल्प की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)