कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

Thursday, July 30, 2026 - 20:46
Updated: 6 hours ago
0
कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

कछौना, हरदोई। (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत नेशनल हाईवे (एनएच 731) पर गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहाँ एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार, कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरीसैयद तालिब का निवासी शोभित 21 वर्ष पुत्र विष्णुदयाल, जो कक्षा 9 का छात्र था, अपनी बुआ की बहू की भाभी तारा उम्र 35 वर्ष पत्नी सुरेश गौतम निवासी ग्राम काशीनगर, कछौना को अपनी बाइक पर बैठाकर मोहाई गांव स्थित खेत पर जा रहे थे, जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल एनएच 731 पर ग्राम भीरीघाट के पास स्थित धर्म कांटा के पास बने कट को पार (क्रॉस) कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार चौपहिया कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद कार चालक अपनी कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चालक शोभित और महिला तारा दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से लहुलूहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कछौना भेजा गया। अस्पताल पहुँचने पर वहाँ मौजूद डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद शोभित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला तारा की हालत बेहद नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल हरदोई रिफर कर दिया गया है। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत सीएचसी कछौना पहुँची। पुलिस ने मृतक शोभित के शव को अपने कब्जे में लेकर दुर्घटना से जुड़े मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User