जंगल से अवैध भरमार बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sunday, July 26, 2026 - 22:31
Updated: 4 days ago
0
जंगल से अवैध भरमार बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

जिले के आरोन थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम तमेड़ी के जंगल से एक आरोपी को अवैध भरमार बंदूक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 25 हजार रुपये कीमत की बंदूक जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम इलाका भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तमेड़ी की पानी की टंकी के पास जंगल की तरफ अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अकरम खां (57) पुत्र इस्माइल खां निवासी बस स्टैंड के पीछे, आरोन को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी बंदूक का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी के पास से बट, बैरल, हैमर और छर्रे-बारूद भरने वाले सरिये से लैस भरमार बंदूक जब्त की। इसके पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User