जेसीआई गुना पायनियर के मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में 272 यूनिट रक्तदान, 89 महिलाओं ने निभाई अहम भूमिका रचा नया कीर्तिमान
जेसीआई इंडिया जोन-6 की संस्था जेसीआई गुना पायनियर द्वारा स्टेशन रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में कुल 272 यूनिट रक्तदान हुआ। जेसीआई पायनियर गुना के उपाध्यक्ष अनुज कु. जैन ने जानकारी दी कि इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि 89 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। एकत्रित रक्त जिला चिकित्सालय, गुना को जरूरतमंद मरीजों, थेलेसिमिया मरीज के उपचार हेतु सौंपा गया।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. गौरव जैन ने सभी रक्तदाताओं, विशेष रूप से महिला रक्तदाताओं, दूसरी संस्थाओं से पधारे गणमान्य सदस्य ,चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।
आयोजन में लेडी चेयरपर्सन प्रियांका अग्रवाल, सचिव रविंद्र रघुवंशी, लेडी सेक्रेटरी निकिता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकित जैन तथा नीड ब्लड कोऑर्डिनेटर सुमित अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विपुल जैन, परविंदर (अक्कू) सलूजा, कुबेर अग्रवाल, सिद्धांत सेठ, आरटी शिवानी अग्रवाल, आरटी दिव्या जैन,आरटी नमिता अग्रवाल एवं आरटी कृतिका अग्रवाल सहित समस्त सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)