सुलतानपुर: सेन्ट्रल बैंक कादीपुर उपभोक्ताओं को सहूलियतें दी तो वसूली प्रक्रिया भी तेज 

Tuesday, February 18, 2025 - 12:45
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: सेन्ट्रल बैंक कादीपुर उपभोक्ताओं को सहूलियतें दी तो वसूली प्रक्रिया भी तेज 

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर तहसील मुख्यालय स्थित क्षेत्र के सबसे पुराने बैंक में शुमार सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा कादीपुर अब एक नये रंग-रूप में दिखाई देती है। सन् 1962 में स्थापित कादीपुर नगर क्षेत्र की यह सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा एक दशक पहले जहां धराशाई होते नजर आ रही थी आज वही शाखा अपने नयी ब्यवस्थाओ के कारण पुनः चर्चा में आ गई है। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक आशीष चौहान, प्रबंधक हंस कुमार सिंह सहायक प्रबंधक लक्ष्मीनारायण सिंह, प्रधान खजांची राजेश कुमार सिंह, लिपिक पवन त्रिपाठी ने मिलकर लगभग 40 हजार खाताधारकों के वित्तीय लेनदेन सम्यक और सुचारू रूप से कर रहे हैं। सबसे अधिक खाताधारकों वाली इस बैंक में आये दिन खाताधारकों व बैंक कर्मचारियों से नोंक-झोंक होना आम बात थी।

वर्तमान में कार्यरत स्टाफ अपने उपभोक्ताओं को सहूलियतें दी तो यहां भीड़ तन्त्र का राज खत्म हो गया। बैंक के प्रबंधक हंस कुमार सिंह ने बताया कि किसानों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं को सशक्त बनाने के क्रम में सरकार की सारी योजनाओं का लाभ निश्चित समयावधि में दिया जा रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, रोजगार ऋण, हाउसिंग लोन सहित सभी तरह के ऋण यहां सरलता से दिये जा रहे हैं। प्रबंधक हंस कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी सहूलियतों के साथ साथ बैंक अपने ऋण की वसूली प्रक्रिया को भी तेज कर दी है।ऋण वसूली को लेकर यहां क्षेत्र में दिक्कत आ रही है लोग अनावश्यक रूप से बैंक कर्मचारियों को आरोपित कर देते हैं।गुण दोष के आधार पर हमसब मिलकर समस्याएं निपटा कर ऋण वसूली प्रक्रिया में लग जाते हैं। अभी बैंक में 350 एनपीए खातों में से 100 खातों को वसूली प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी कर बन्द किया गया। फिलहाल ट्रेजरी चालान जमा करने का अधिकार प्राप्त इस सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा कादीपुर की ब्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखाई देती है।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User