सूचना निदेशालय में सबका साथ सबका विकास के तहत भेदभाव रहित व्यवस्था लागू करने की तैयारी!

Friday, April 25, 2025 - 13:00
0
सूचना निदेशालय में सबका साथ सबका विकास के तहत भेदभाव रहित व्यवस्था लागू करने की तैयारी!

लखनऊ (आरएनआई) मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन एवं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजेश त्रिवेदी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश में नवागंतुक सूचना निदेशक श्री विशाल सिंह से मुलाकात की तथा नई नियुक्ति पर गुलदस्ता भेंटकर उन्हें बधाई दी। सूचना निदेशालय में हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान अपर सूचना निदेशक डॉ. अंशुमान राम त्रिपाठी के अलावा मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाकांत बाजपेई एवं अन्य कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि 3 नवंबर 1973 में जन्मे श्री विशाल सिंह जी भदोही के जिलाधिकारी पद से स्थानांतरित होकर सूचना निदेशक के पद पर नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही इन्हें संस्कृति विभाग में विशेष सचिव एवं निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है। मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान सूचना निदेशक श्री विशाल सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप सबका साथ सबका विकास को अमल में लाते हुए सूचना विभाग में भेदभाव रहित व्यवस्था लागू होगी। प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों के अखबारों का ध्यान रखा जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User