सुलतानपुर: उद्भव मिश्रा नीट परीक्षा में 436वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Saturday, June 14, 2025 - 22:37
Updated: 1 year ago
0
सुलतानपुर: उद्भव मिश्रा नीट परीक्षा में 436वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

सुलतानपुर (आरएनआई) नैशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी Neet(नीट) रिजल्ट 2025 में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्वर्गीय पंडित श्रीपति मिश्र ज़ी के बड़े सुपुत्र एडवोकेट राकेश मिश्र जी के बेटे जय मिश्र जी की पुत्री उद्भव मिश्रा ने देश में 436 वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान औऱ सम्मान पूरे देश में बढ़ाया है और इससे क्षेत्र के अधिकांश बुद्धिजीवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना किया है । उल्लेखनीय है कि  प्रथम प्रयास में ही गौरवशाली उपलब्धि हासिल करने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी है । इस अवसर पर पं श्रीपति मिश्र के छोटे पुत्र एडवोकेट प्रमोद मिश्र (मुन्ना भइया )ने बताया कि बिटिया उद्भव मिश्रा ने एक बार फिर से परिवार का मान बढ़ाया है । बतातें चलें कि बिटिया का घर सूरापुर बाजार के बिल्कुल निकट स्थित है जो कि सुल्तानपुर औऱ जौनपुर दोनों जिलों को जोड़ता है । बिटिया उद्भव मिश्रा ने बंगलुरु में रहकर अपनी इंटरमीडिएट की परीक्षा परीक्षा इसी वर्ष 97% अंकों के साथ उत्तीर्ण की और पहले प्रयास में ही यह उपलब्धि हासिल की । इस परीक्षा में 22.7 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User