सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा का पांचवां जत्था रवाना, 60 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा के पांचवें दिन सोमवार तड़के जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 5,794 श्रद्धालुओं का नया जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार, जत्थे में 1,211 महिलाएं, 21 बच्चे, 599 साधु और 76 साध्वियां शामिल हैं।
श्रद्धालुओं को अलग-अलग काफिलों में सुबह 3:10 बजे से 3:45 बजे के बीच रवाना किया गया। इनमें 3,490 श्रद्धालु 139 वाहनों के जरिए पहलगाम स्थित नुनवान आधार शिविर के लिए निकले, जबकि 2,304 श्रद्धालु 128 वाहनों से बालटाल आधार शिविर की ओर रवाना हुए।
अधिकारियों के मुताबिक, 3 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक 60 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पूरे मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
श्रद्धालु पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम-नुनवान मार्ग और 14 किलोमीटर लंबे लेकिन अधिक कठिन बालटाल मार्ग से पवित्र गुफा तक पहुंच रहे हैं। दक्षिण कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से लगभग 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा तक चलने वाली 57 दिवसीय यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर संपन्न होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)