सुभासपा की समीक्षा बैठक में अरविंद राजभर का वार — बोले, अखिलेश का 'पीडीए' नारा महज़ छलावा

Sunday, August 17, 2025 - 18:26
Updated: 1 year ago
0
सुभासपा की समीक्षा बैठक में अरविंद राजभर का वार — बोले, अखिलेश का 'पीडीए' नारा महज़ छलावा

सुलतानपुर (आरएनआई) आज कादीपुर तहसील मुख्यालय के शाहगंज रोड स्थित भैया जी काम्प्लेक्स परिसर में सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जनपदीय समीक्षा बैठक पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अरविंद राजभर की उपस्थिति में आयोजित की गई।

संगठनात्मक समीक्षा बैठक में अरविंद राजभर जनपद के कादीपुर, सदर जयसिंहपुर, लंभुआ, सुलतानपुर, इसौली विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर तक की संगठनात्मक व्यवस्था की जानकारी ली और संगठन एवं सरकार की उपलब्धियां को आमजन तक पहुंचाने की बात कही। मीडिया से रूबरू होकर के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका पीडीए का नारा बिल्कुल छलावा और झूठा है।

कभी पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक कह कर लोगों को रिझाते है तो कभी पिछड़ा दलित अगड़ा बताते हैं अखिलेश यादव जनता से झूठ बोल रहे हैं। अभी इसका जीता जागता उदाहरण और प्रमाण उनके ही दल की पिछड़ी जाति से पूजा पाल हैं जो पिछड़े समाज से आने के बावजूद उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। आज वर्तमान में एनडीए सरकार हमसब घटक दल मिलकर के देश और समाज के लिए कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान में मोदी और योगी की सरकार पिछड़े, अति पिछड़े, दलित, शोषित, वंचितों के हित का काम कर रही है परिणाम भी जनता के सामने है।अखिलेश यादव मात्र एक प्रोपेगेंडा चला रहे हैं जो आम जनता समझ चुकी है और उनके बुलावे में उनके छलावे में नहीं आने वाली है। इस समीक्षा बैठक का संचालन संगठन मंत्री मनोज शर्मा ने किया।आज आयोजित जनपदीय समीक्षा बैठक में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष विनीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा,महासचिव उमानाथ मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत दुबे, प्रदेश अध्यक्ष बारा समाज श्रीमती गीता राणा, प्रभारी प्रदेश सचिव श्रीकांत प्रजापति, कादीपुर ब्लॉक अध्यक्ष विनीत सिंह, लालजी राजभर, अरविंद राजभर, कौशल्या राजभर सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User