सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया हाईकोर्ट के तीन जजों के ट्रांसफर का प्रस्ताव

कॉलेजियम ने बताया कि 12 फरवरी, 2024 को एक पत्र द्वारा जस्टिस मौसमी भट्टाचार्य ने व्यक्तिगत कारणों से कलकत्ता हाई कोर्ट से किसी अन्य हाई कोर्ट में ट्रांसफर की मांग की है। कॉलेजियम ने अनुरोध को स्वीकार कर लिया है

Wednesday, February 14, 2024 - 13:41
0
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया हाईकोर्ट के तीन जजों के ट्रांसफर का प्रस्ताव

नई दिल्ली (आरएनआई) मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने केंद्र को विभिन्न हाई कोर्ट के तीन न्यायाधीशों के ट्रांसफर की सिफारिश की है। इन न्यायाधीशों ने अपने तबादले का अनुरोध किया था।

मंगलवार को कॉलेजियम की बैठक में जस्टिस संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायामूर्ति अनिरुद्ध बोस भी शामिल थे। कॉलेजियम ने कलकत्ता हाई कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस मौसमी भट्टाचार्य के अन्य हाई में ट्रांसफर के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।

कॉलेजियम ने कहा, 12 फरवरी, 2024 को एक पत्र द्वारा जस्टिस मौसमी भट्टाचार्य ने व्यक्तिगत कारणों से कलकत्ता हाई कोर्ट से किसी अन्य हाई कोर्ट में ट्रांसफर की मांग की है। कॉलेजियम ने अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और न्याय के बेहतर प्रशासन के हित में जस्टिस भट्टाचार्य को तेलंगाना हाई कोर्ट में ट्रांसफर किये जाने की सिफारिश की जाती है।

कॉलेजियम ने जस्टिस अनु शिवरमन के अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया। जस्टिस श्रीवास्तव ने केरल से बाहर ट्रांसफर की मांग की थी। उन्हें अब कर्नाटक हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने जस्टिस सुजॉय पॉल के अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया है। जस्टिस सुजॉय पॉल ने बताया था कि उनके पुत्र मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। कॉलेजियम ने जस्टिस सुजॉय पॉल को तेलंगाना उच्च न्यायालय में ट्रांसफर करने की सिफारिश की है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User