सीतापुर में पत्रकार की हत्या पर जौनपुर प्रेस क्लब इकाई शाहगंज में आक्रोश, राज्यपाल, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Thursday, March 13, 2025 - 17:15
Updated: 2 years ago
0
सीतापुर में पत्रकार की हत्या पर जौनपुर प्रेस क्लब इकाई शाहगंज में आक्रोश, राज्यपाल, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर (आरएनआई) शाहगंज 13 मार्च 2025: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या किए जाने के बाद प्रदेशभर के पत्रकारों में आक्रोश है। इसी क्रम में जौनपुर प्रेस क्लब इकाई शाहगंज के सदस्यों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए उप जिला अधिकारी शाहगंज राजेश कुमार चौरसिया व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा और पत्रकार सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

यह ज्ञापन जिला महामंत्री आशीष पांडेय के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
पत्रकार सुरक्षा पर बड़ा सवाल

पत्रकारों ने कहा कि यदि सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए उचित कदम नहीं उठाती है, तो जल्द ही प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

प्रेस क्लब की मुख्य मांगें:

1. अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी: पत्रकार राधवेन्द्र बाजपेयी की हत्या में शामिल सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।


2. परिवार को सरकारी सहायता: मृतक पत्रकार के परिवार को सुरक्षा, सरकारी नौकरी और आर्थिक मुआवजा दिया जाए।


3. पत्रकार सुरक्षा कानून: प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कानून बनाया जाए।


4. हत्या की निष्पक्ष जांच: पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को कठोर दंड दिया जाए।


5. पत्रकारों पर हमले रोके जाएं: प्रदेश में पत्रकारों के खिलाफ बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाए।
6. दिनांक 18 2 2025 को पत्रकार सुजीत वर्मा एडवोकेट के ऊपर फर्जी मुकदमा के प्रथम सूचना तथ्य में कोतवाली शाहगंज जिला जौनपुर द्वारा लिखा गया है जो की पूरी तरह गलत है और फर्जी है ईर्ष्या के कारण प्रथम सूचना तत्व में शामिल किया गया है जो गलत है यह निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता के लिए बड़ी चुनौती है ।

ज्ञापन सौंपने में ये पत्रकार रहे शामिल

इस दौरान बदलापुर तहसील अध्यक्ष हुब लाल यादव, शाहगंज तहसील अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल, महामंत्री दीपक सिंह, पत्रकार पंकज जायसवाल, शशांक शेखर सिन्हा, सुजीत वर्मा, राजकुमार अश्क़, राजीव श्रीवास्तव, डॉक्टर सरफुद्दीन आजमी, धनपाल जायसवाल, विजय उपाध्याय, नीरज यादव, उपेंद्र कुमार सिंह,फैजा़न अहमद, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User