सीएम कृषक दुर्घटना योजना: लाभार्थियों को मिली आर्थिक मदद, किसानों की समृद्धि की ओर कदम – अजीत सिंह

Jun 16, 2025 - 19:37
Jun 16, 2025 - 19:52
 0  297
सीएम कृषक दुर्घटना योजना: लाभार्थियों को मिली आर्थिक मदद, किसानों की समृद्धि की ओर कदम – अजीत सिंह

फतेहपुर (आरएनआई) मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के स्वीकृत आवेदनों के लाभार्थियों को सहायता धनराशि वितरित करने संबंधी कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अंबेडकर नगर से किया गया जिसका सजीव प्रसारण गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अजीत सिंह पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की उपस्थिति में देखा व सुना गया। 

प्रभारी मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2017 के पूर्व किसानों को सहायता व सम्मान देने सम्बन्धी कोई योजना नहीं थी। मुख्यमंत्री ने उनके दुख दर्द को समझा और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना चलाकर किसानों के ऐसे परिवारों को सहायता राशि देकर साहस और धैर्य दिया है। जिससे आश्रित परिवार भविष्य में आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के भलाई के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है और किसानों को समृद्ध व खुशहाल बना रही है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश में 11690 आश्रित परिवारों को 561.86 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की गई है। जिसके क्रम में जनपद में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 178 (सदर में 78, खागा 48, बिन्दकी में 54) आश्रितों को 5.5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतीकात्मक चेक वितरित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य  जनप्रतिनिधियो सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0