सांसद खेल महोत्सव में दिव्यागों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा, 10 फरवरी को केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया फाइनल विजेता खिलाड़ियों का करेंगे उत्साहवर्धन

Sunday, February 9, 2025 - 13:51
Updated: 2 years ago
0
सांसद खेल महोत्सव में दिव्यागों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा, 10 फरवरी को केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया फाइनल विजेता खिलाड़ियों का करेंगे उत्साहवर्धन

गुना (आरएनआई) सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ 5 फरवरी से जिले के पांचों ब्लाकों में किया गया।जिसमें गुना, बमोरी, राधौगढ़, चाचौड़ा ओर आरोन के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में सहभागिता कर  सेमीफाइनल में जगह बनाई। क्षेत्रीय क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं राजगढ़ सांसद रोडमल नागर के संसदीय क्षेत्र गुना जिले की चारों विधानसभाओ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देते सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा हे। ब्लॉक स्तर पर खेले गए विभिन्न खेलों के चयनित सभी खिलाड़ियों ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित डॉ श्यामा प्रसाद खेल प्रशाल गुना में आयोजित सेमीफाइन में खेलकर फाइनल टीम में अपना स्थान बनाया। इसी के साथ ही गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के विशेष प्रेरणा से दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी अपनी सहभागिता कर 50 मीटर दौड़ में हिस्सा लेकर खेलों के प्रति विशेष रुचि दिखाई। जिनको सोमवार 10 फरवरी को क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सांसद रोडमल नागर की गरिमामय उपस्थिति में फाइनल टीम के विजेता खिलाड़ियों सहित दिव्यागों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व रविवार को सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल प्रशाल में आयोजित किया गया जिसका आरंभ खेल संयोजक सांसद प्रतिनिधि सुमेर सिंह गढ़ा, प्रदेश सदस्य नीरज निगम, पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, सूर्यकांत जगताफ, अनिल जैन सहित जिला एडिशनल सी ओ विशाल सिंह द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी सेमीफाइनल खेलों का आरंभ कराया। इस अवसर पर खेल विभाग के संबंधित अधिकारी और खेल विभाग के लोग उपस्थित रहे। इस सांसद खेल महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बास्केटबॉल, कबड्डी, खो खो, रस्साकस्सी, सितोलिया, लम्बी कूद, गोला भेंक, 100 से 400 मीटर दौड़, जूडो, वालीबाल आदि खेल शामिल रहे।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User