सर्द मौसम में भी हरदा कांग्रेस सुलग उठी - प्रकाश गुरु के समर्थकों ने हरदा विधायक और काग्रेंस जिला अध्यक्ष का जलाया पुतला

Friday, January 12, 2024 - 20:15
Updated: 3 years ago
0

हरदा (आरएनआई) विधानसभा में मिली जीत के बाद सर्द मौसम में भी हरदा कांग्रेस सुलग उठी है । वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश चंद्र वशिष्ठ के निष्कासन के बाद उनके समर्थक गुस्से में है इस्तीफों  दौर के बाद शुक्रवार को गुरु के समर्थकों ने हरदा विधायक आरके दोगने और हरदा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल का पुतला चौराहे पर फूंक दिया ।   विधानसभा चुनाव में बेहद कशमकश के बाद कांग्रेस पार्टी को मिली जीत के बाद अंदरूनी संघर्ष को देखकर आम जनता हैरत में है । राजनीतिक परिदृश्य के हिसाब से देखे तो वर्तमान समय में कांग्रेस जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं की कमी से जूझ रही है वही हरदा में इस प्रकार की निष्कासन की कार्रवाई से कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं । 

प्रकाश चंद्र वशिष्ठ के निष्कासन के बाद आने वाले समय में लोकसभा चुनाव में हरदा कांग्रेस को क्षेत्र में कैसा परिणाम मिलता है इस बात को लेकर अभी से ही चर्चाओं के दौर शुरू हो गए हैं । वर्तमान समय में गुरु के समर्थक सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं सामाजिक लोग भी हरदा कांग्रेस की कार्रवाई को गलत बता रहे हैं । गतिरोध बरकरार रहा तो हरदा कांग्रेस के लिए आने वाला समय संकट पूर्ण बना रह सकता है ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User