सरकारी स्कूल में आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी, क्लासरूम में धुआं भरने से छात्र परेशान

दिल्ली के निलौठी गांव में स्थित एक सरकार स्कूल में आग लग गई। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। स्कूल के अंदर धुआं भरना से अफरा-तफरी मच गई। दमकल की पांच गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

Wednesday, April 24, 2024 - 20:00
0
सरकारी स्कूल में आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी, क्लासरूम में धुआं भरने से छात्र परेशान

नई दिल्ली (आरएनआई) पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार स्थित निलौठी गांव में बुधवार सुबह सरकारी स्कूल में आग के बाद अफरा-तफरी मच गई। मुख्य इमारत के पीछे बने स्टोर रूम में आग लगी थी। उसका धुआं अंदर स्कूल में भरने लगा तो बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। उधर स्कूल के आसपास रहने वाले परिजनों को आग का पता चला तो वह विद्यालय के गेट पर पहुंच गए। परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

आग की वजह से स्कूल के स्टोर में रखी किताबें और फर्नीचर जलबर खाक हो गया। आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। जानकारी के अनुसार निहाल विहार, नाला रोड, निलौठी गांव में सरकारी स्कूल हैं। यहां एक ही परिसर में बालिकाओं और बालकों के स्कूल चलते हैं, जहां दोनों स्कूलों में दो हजार से ज्यादा बच्चे मौजूद रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 10.14 बजे अचानक स्कूल के पीछे वाले कमरे में भीषण आग लग गई।

अचानक धुआं भरा तो बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। टीचर्स ने किसी तरह बच्चों को शांत करवाया। इसके बाद मौके पर बचाव दल को बुलाया गया। बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बद चंद ही मिनटों बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस आग की वजहों का पता लगाने में जुटी है। स्कूल के बाहर जुटे परिजनों ने रोना शुरू कर दिया। उनको अपने बच्चों की चिंता सताने लगी। रो-रोकर वह अपने बच्चों को बाहर भेजने के लिए कहने लगे। बाद में कुछ परिजन अपने बच्चों को साथ ले गए। हालांकि स्कूल बाद में सामान्य रूप से चलता रहा। निहाल विहार पुलिस हादसे की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User