सुलतानपुर: पूर्व ब्लाक प्रमुख राजमणि वर्मा ने बसपा छोड़कर थामा भाजपा का दामन

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले राजमणि वर्मा के आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती सांसद मेनका को ऐतिहासिक जीत दिलाने में दूंगा पूरा योगदान : राजमणि वर्मा

Thursday, April 25, 2024 - 09:29
Updated: 3 years ago
0
सुलतानपुर: पूर्व ब्लाक प्रमुख राजमणि वर्मा ने बसपा छोड़कर थामा भाजपा का दामन

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजमणि वर्मा ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ बसपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन किया। बुधवार को केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा,निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू एवं सांसद प्रतिनिधि रणजीत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर वर्मा ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजमणि वर्मा का भाजपा में स्वागत किया है।उन्होंने कहा पूर्व ब्लाक प्रमुख राजमणि वर्मा के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख राजमणि वर्मा ने कहा भाजपा की नीति रीति व सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र से प्रभावित होकर हमने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। हम भाजपा प्रत्याशी मेनका को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अपना पूरा योगदान देंगे। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख राजमणि वर्मा ने पार्टी के महा पुरूषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर जिला महामंत्री संदीप सिंह, विजय त्रिपाठी , पूर्व प्रमुख शिवनारायण वर्मा, सर्वेश मिश्रा,नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User