सम्पूर्ण समाधान दिवस में 175 शिकायतें दर्ज, 21 का मौके पर निस्तारण—डीएम-एसपी ने दिए कड़े निर्देश

Saturday, November 15, 2025 - 21:12
Updated: 11 months ago
0
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 175 शिकायतें दर्ज, 21 का मौके पर निस्तारण—डीएम-एसपी ने दिए कड़े निर्देश

फतेहपुर (आरएनआई) शासन की मंशा के अनुरूप आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के संयुक्त तत्वाधान में तहसील खागा के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील खागा में जिलाधिकारी के निर्देशन में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों समाज कल्याण 03, दिव्यांग जन सशक्तिकरण 03 पेंशन, 06 सहायक उपकरण, स्वच्छ भारत मिशन 05, आयुर्वेदिक एवं यूनानी 46 को दवा वितरित, आयुष विभाग 53 दवा वितरित, जिला पूर्ति विभाग 16 यूनिट बढ़ाने एवं 14 नए राशन कार्ड हेतु आवेदन, विद्युत समाधान हेतु 06 बिल संशोधन/मीटर से संबंधित, महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना के तहत 15 लोगों ने लगाए गए स्टालों के माध्यम से जानकारी ली। समाधान दिवस में पुलिस, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन, कृषि, शिक्षा, सिंचाई, नलकूप, राजस्व, आवास, मनरेगा, उद्यान, चकबंदी, जिला पूर्ति आदि विभागों से संबंधित कुल 175 शिकायतकर्ताओं से शिकायतें प्राप्त हुई। जिसके सापेक्ष 21 का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासकीय कार्याे में ढिलाई कदापि न बरती जाये। सभी लाभार्थीपरक योजनाओ का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिले, कोई भी गरीब व्यक्ति शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। एसपी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा कि पुलिस विभाग की शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी खागा, पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण, सहायक श्रमायुक्त, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User