समूचे नगर में धूमधाम से निकाली गई ठाकुरश्री राधिका बिहारी महाराज की भव्य शोभायात्रा

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Tuesday, March 19, 2024 - 19:42
0
समूचे नगर में धूमधाम से निकाली गई ठाकुरश्री राधिका बिहारी महाराज की भव्य शोभायात्रा

वृंदावन (आरएनआई) छटीकरा रोड स्थित श्रीकपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में ठाकुर श्रीराधिका बिहारी महाराज का 19वां द्विदिवसीय पाटोत्सव एवं दिव्य होली महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ प्रारंभ हो गया है।महोत्सव का शुभारंभ आश्रम की अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी राधिका साधिका पुरी (जटा वाली मां) ने ठाकुरजी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।इसके साथ ही अखंड रामायण पाठ एवं अखंड श्रीहरिनाम संकीर्तन आदि के कार्यक्रम भी प्रारंभ हो गए हैं।
महोत्सव के अंतर्गत ठाकुरश्री राधिका बिहारी महाराज की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के मध्य समूचे नगर में निकाली गई।जिसमें देश विदेश से आए असंख्य भक्तों-श्रृद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए होली के भजनों पर जमकर नृत्य किया।शोभायात्रा का नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं आरती उतार कर स्वागत किया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानन्द महाराज, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, प्रमुख भाजपा नेता रामदेव सिंह भगौर, प्रमुख समाजसेवी देवी सिंह कुंतल, साध्वी नमिता साधिका, भागवताचार्य आशानन्द शास्त्री, साध्वी पूर्णिमा साधिका, डॉ. राधाकांत शर्मा पप्पू सरदार ,पुरुषोत्तम गौतम, राजू शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User