समितियों में खाद के लिए धक्का-मुक्की, निजी दुकानों में लूट

Aug 20, 2025 - 20:44
Aug 20, 2025 - 20:47
 0  135
समितियों में खाद के लिए धक्का-मुक्की, निजी दुकानों में लूट

विजयीपुर, फतेहपुर (आरएनआई) विजयीपुर क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों में यूरिया खाद नहीं मिल रही है। किसान बेहद परेशान एवं निराशा है। नरैनी समिति में 400 बोरी यूरिया आई तो किसानों की भीड़ इकट्ठा हो गई। धक्का मुक्की के बीच सचिव ने कुछ देर खाद वितरित किया परंतु विवाद की स्थिति देख ताला बंद कर घर चले गए।

यूरिया खाद के लिए क्षेत्र के किसान परेशान हैं। कुछ निजी दुकानों में लुट रहे हैं तो कुछ समितियांे में धक्का खा रहे हैं। क्षेत्र के विजयीपुर कूरा गढ़ा एकडला अंजना भैरव किसी भी समिति में यूरिया खाद नहीं मिल रही है। बीते दिन विजयीपुर में आई थी परंतु एक सप्ताह से वहां भी खाद नहीं है। निजी दुकानों में 267 रुपए की मिलने वाली यूरिया 330 रुपए में बेच रहे हैं। साथ में सल्फर जिंक लेना भी अनिवार्य है। सोमवार को नरैनी सहकारी समिति में 400 बोरी यूरिया आई तो क्षेत्र के किसानों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जहां हंगामा धक्का मुक्की के बीच दो बोरी प्रति किसान के हिसाब से खाद वितरित की गई। जहां विवाद की स्थिति पर सचिव को पीआरवी की मदद लेना पड़ा। अंततः शाम को बंद कर घर चले गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0