‘’समाधान आपके द्वार’’ योजना अंतर्गत एडीआर भवन में शिविर का किया गया आयोजन
सुलभ व त्वरित न्याय की ओर बढ़ते कदम

गुना (आरएनआई) मप्र उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर द्वारा प्रशासनिक न्यायाधिपति रोहित आर्या के निर्देशन में विवाद मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए ‘‘समाधान आपके द्वार‘‘ योजना अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन दिनांक 24 फरवरी 2024 को किया जाना नियत है। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना श्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में ‘‘समाधान आपके द्वार‘‘ योजना के तहत पॉचवे चरण के शिविर का आयोजन राजस्व, पुलिस, विद्युत, वन, नगरपालिका के समन्वय से किया जा रहा है।
उक्त शिविर में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना श्री राकेश कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि ‘’समाधान आपके द्वार’’ योजना के अंतर्गत आने वाले राजस्व, पुलिस, वन, विद्युत एवं नगरीय निकाय विभाग के शमनीय आपराधिक मामलों, न्यायालयों में प्रचलित राजीनामा योग्य मामलों तथा प्री-लिटिगेशान मामलों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी समझौते से निराकरण कराया जाना है। जिसके लिए जिला गुना के समस्त ग्रामों के सचिव को बुलाये जाकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि वे अपने-अपने स्तर पर ग्रामों में जाकर या ग्राम पंचायतों में सभी ग्रामवासियों को बुलाकर उनकी समस्या सुनकर उनका निराकरण कराये जाने हेतु ‘’समाधान आपके द्वार’’ शिविर में उक्त शिकायत का निराकरण हेतु आवेदन संबंधित विभागों में कर सकते हैं।
जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार दिनांक 24 फरवरी 2024 को ‘‘समाधान आपके द्वार‘‘ योजना अंतर्गत पॉचवे शिविर में कराया जा सकेगा। समस्त ग्राम सचिवों को योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर एवं पेम्पलेट्स वितरित किये गये हैं, जिन्हें वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में सहज दृश्य भागों पर चस्पा कर ग्रामवासियों को उक्त योजना से अवगत करा सकेंगे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)