स्थानिय सफाई संघ जिला अध्यक्ष दिलीप डब्बू ने सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर पूर्व सांसद को दिया ज्ञापन

Saturday, August 31, 2024 - 17:00
Updated: 2 years ago
0
स्थानिय सफाई संघ जिला अध्यक्ष दिलीप डब्बू ने सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर पूर्व सांसद को दिया ज्ञापन

हाथरस (आरएनआई) जिले मैं चल रही सफाई कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर हाथरस जिले के सफाई संघ अध्यक्ष दिलीप डब्बू हमेशा ही अग्रसर दिखाई देते है। आज सफाई संघ अध्यक्ष ने पालिका अध्यक्ष के घर पहुंच कर जिले मैं चल रही सफाई कर्मियों की समस्या को लेकर पालिका अध्यक्ष के पति और पूर्व सांसद राजेश दिवाकर को एक ज्ञापन प्रेषित किया, ज्ञापन के माध्यम से दिलीप डब्बू ने पूर्व सांसद और पालिका अध्यक्ष के पति को सफाई कर्मियों की समस्या को जल्द से जल्द संज्ञान में लेने के बात पत्र में लिखी। समस्याओं में प्रमुख कर्मचारियों के समयानुसार वेतन, सेवानिवृत/मर्तक कर्मचारियों के रुके भुगतान, सेवानिवृत/मृत कर्मचारियों के समयानुसार पेंशन, शासन द्वारा निर्धारित वेतन, मानक के अनुरूप कर्मचारियों के कार्य को करना, जनहानि की दृष्टि से कर्मचारीयो को सुरक्षा मुइया करना, और कर्मचारियों से हो रहे दुर्व्यवहार पर रोक लगाने के लिए अपना प्रारूप प्रेषित किया। वही पूर्व सांसद ने भी दिलीप डब्बू कर्मचारियों की समस्या को जल्द से जल्द खत्म करने का पूर्ण आश्वासन भी दिया है। ज्ञापन देने के लिए सफाई संघ दिलीप डब्बू के साथ सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User