सपा सांसद सुमन की चेतावनी, मैदान तैयार है, हो जाए दो-दो हाथ; लड़ाई उनसे जो मुसलमानों को कहते बाबर की औलाद

सुमन ने कहा कि हमने तीन सेनाएं सुनी थीं, अब चौथी सेना पैदा हो गई। चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। करणी सेना के जो रणबांकुरे हैं, उन्हें हिन्दुस्तान की सरहद पर जाना चाहिए। चीन से हमें बचाना चाहिए। नहीं तो तुमसे ज्यादा नकली कोई नहीं। 

Tuesday, April 15, 2025 - 09:00
0
सपा सांसद सुमन की चेतावनी, मैदान तैयार है, हो जाए दो-दो हाथ; लड़ाई उनसे जो मुसलमानों को कहते बाबर की औलाद

आगरा (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने सोमवार को फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय पर आंबेडकर जयंती मनाई। बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने करणी सेना का नाम लिए बिना कहा कि 19 अप्रैल को अखिलेश आ रहे हैं। मैदान तैयार है, हो जाएं दो-दो हाथ।

उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई उनसे है जो मुसलमानों को बाबर की औलाद कहते हैं। जब-जब देश की इज्जत दांव पर लगी, मुसलमानों ने साबित किया है कि जितनी मोहब्बत इस मिट्टी से हिंदू को है, उतनी मोहब्बत मुसलमान भी करता है। सुमन ने कार्यकर्ताओं से पूछा जेल जाना पड़ा तो जाओगे, कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मुसलमान का आदर्श बाबर नहीं, बल्कि सूफी संत और मोहम्मद साहब हैं।

सुमन ने कहा कि हमने तीन सेनाएं सुनी थीं, अब चौथी सेना पैदा हो गई। चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। करणी सेना के जो रणबांकुरे हैं, उन्हें हिन्दुस्तान की सरहद पर जाना चाहिए। चीन से हमें बचाना चाहिए। नहीं तो तुमसे ज्यादा नकली कोई नहीं। उन्होंने कहा कि भरतपुर के राजा सूरजमल ने अंग्रेजों के सिर काटे थे, कभी किसी गरीब का सिर नहीं काटा।

जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा निषाद ने कहा पीडीए की एकता ही संविधान और आरक्षण को बचा सकती है। हम शपथ लेते हैं कि पीडीए संविधान बचाने के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा भाजपा के लोग हिंसा पसंद करते हैं। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा संविधान हमारे लिए संजीवनी है। दलितों के साथ दोहरा व्यवहार हो रहा है। भाजपा राज में उन्हें अपमानित होना पड़ रहा है।

सपा के प्रदेश सचिव नितिन कोहली के आवास पर आंबेडकर जयंती मनाई गई। जहां उन्होंने कहा संविधान हमें जीने का अधिकार देता है। असमानता को खत्म करने के लिए संविधान को बचाना जरूरी है। इस दौरान राजीव पोद्दार, राहुल शाक्य, मुवीन खान, कपिल गोयल, बाबूलाल प्रधान, प्रियंका सिंह चौहान, सुरेश चंद सोनी, मनीष जाटव आदि ने विचार व्यक्त किए। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User