सपा विधायकों ने सदन में उठाया अरावली का मुद्दा, गूंजे “सेव अरावली, सेव लाइफ” के नारे
लखनऊ (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र मंगलवार को भी हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण का मुद्दा जोरशोर से उठाते हुए “सेव अरावली, सेव लाइफ” के नारे लगाए और सरकार से पर्यावरण सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की।
सपा विधायकों का कहना था कि अरावली पर्वत श्रृंखला केवल एक भौगोलिक संरचना नहीं, बल्कि जीवनदायिनी धरोहर है, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और इंसानों व जीव-जंतुओं के अस्तित्व के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर अरावली को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जो भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
इस दौरान विधायकों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई की भी मांग की और उनके समर्थन में नारे लगाए। सदन के भीतर उठी इस आवाज से पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया।
गौरतलब है कि शीतकालीन सत्र के दौरान अब तक अनुपूरक बजट और कई विधेयक पेश किए जा चुके हैं, वहीं “वंदे मातरम” जैसे विषयों पर भी बहस हो चुकी है। ऐसे में सपा द्वारा अरावली को लेकर उठाया गया यह मुद्दा सत्र की कार्यवाही में एक अहम राजनीतिक और सामाजिक विमर्श बनकर सामने आया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



