सनातन संस्कार धाम में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने किया भगवान श्रीराम का पूजन

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Sunday, January 21, 2024 - 19:03
0
सनातन संस्कार धाम में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने किया भगवान श्रीराम का पूजन

वृन्दावन (आरएनआई) आनन्द वाटिका क्षेत्र स्थित सनातन संस्कार धाम में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में अयोध्या में चल रहे राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में भगवान श्रीराम का पंचामृत से अभिषेक और श्रृंगार किया गया।साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा भगवान का पूजन-अर्चन एवं भव्य श्रृंगार किया गया।तत्पश्चात यज्ञ में भगवान राम के नाम से अनेकों आहुतियां दी गईं।
इस अवसर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ एवं नगर अध्यक्ष अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की दिव्य प्राण-प्रतिष्ठा अवध में जो हो रही है, वह अत्यंत आनंद का विषय है।आज ब्रज में प्रत्येक आश्रम में, प्रत्येक मंदिर में तथा प्रत्येक सनातनी के घर में उत्सव मनाया जा रहा है।भगवान श्रीराम की यह दिव्य अनुपम प्राण-प्रतिष्ठा के आनंद में आज समूचे विश्व में दीवाली मनाई जा रही है।
श्रीकृष्ण काली पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज एवं प्रमुख धर्माचार्य पण्डित रामनिहोर त्रिपाठी ने कहा कि श्रीराम मंदिर आंदोलन सर्वप्रथम श्रीधाम वृन्दावन से पूज्यपाद वामदेव महाराज के नेतृत्व में हुआ था।जब यह आंदोलन यहां से प्रारंभ हुआ, तो पूरे भारतवर्ष और विश्व में फैलता चला गया।उसी के फलस्वरूप सभी ने अपनी सहभागिता करके आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यह प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य और भव्य आयोजन किया जा रहा है।
अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के नगर उपाध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं बाबा कर्मयोगी महाराज ने कहा कि  भगवान श्रीराम जन जन के आराध्य हैं।उनकी पूजा न केवल अपने देश में अपितु समूचे विश्व में की जाती है।उनकी जन्मभूमि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में होने वाली उनकी दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अत्यंत आनन्द और सौभाग्य की बात है।
ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट एवं युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम में कोई भेद नहीं है।दोनों ही एक हैं इसलिए आज समूचा ब्रज  चौरासी कोस भी पूरा अवधमय हो गया है।आज ब्रज के प्रत्येक मंदिर और आश्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की दिव्य प्राण-प्रतिष्ठा का अद्भुत आनंदमय उत्सव मनाया जा रहा है। 
आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने बताया कि भगवान श्रीराम की दिव्य प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को संपूर्ण ब्रजमंडल में सनातन धर्म प्रेमी भक्तजन भगवान श्रीराम के चित्रपट का पूजन अर्चन करेंगे।साथ ही सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करेंगे।इसके अलावा दीपक प्रज्वलित कर इस महोत्सव को बड़े अदभुत रूप में पूरे ब्रजमंडल में मनाया जाएगा।
इस अवसर पर पण्डित ईश्वरचंद्र रावत, गिरिराज शरण शर्मा कुल्लो, आनंद शर्मा, लक्ष्मी नारायण कौशिक, प्रदीप गोस्वामी, अरविंद गोस्वामी, गुलशन चतुर्वेदी, अशोक गोस्वामी, रविकांत शास्त्री, अमृतेश शास्त्री, ज्ञानेंद्र गोस्वामी, रामजी शास्त्री, रामकुमार तिवारी, जितेंद्र शास्त्री एवं बृजेश चतुर्वेदी आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति विशेष रही।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User