सनातन को कोरोना बताने वाले उदयनिधि स्टालिन ने दी दिवाली की बधाई

उदयनिधि ने कहा, द्रमुक के प्लैटिनम जुबली समारोह पर शुभकामनाएं और उन लोगों को दीपा ओली थिरुनाल की बधाई, जो इसे मनाते हैं और इसमें आस्था रखते हैं। दीपा ओली थिरुनाल का मोटे तौर पर अर्थ दीपोत्सव का दिन। 

Monday, October 28, 2024 - 06:20
0
सनातन को कोरोना बताने वाले उदयनिधि स्टालिन ने दी दिवाली की बधाई

तिरुवनंतपुरम (आरएनआई) सनातन को डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी बीमारी बताने वाले द्रमुक नेता व तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में द्रमुक कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्लैटिनम जुबली समारोह के साथ-साथ दिवाली की भी शुभकामनाएं दीं।

द्रमुक के 70 वर्षों के इतिहास में संभवतः यह पहला मौका है जब किसी शीर्ष नेता ने हिंदू समुदाय को इस तरह की शुभकामनाएं प्रेषित की हों। इससे वहां मौजूद कई कार्यकर्ता आश्चर्यचकित हो गए। उदयनिधि ने कहा, द्रमुक के प्लैटिनम जुबली समारोह पर शुभकामनाएं और उन लोगों को दीपा ओली थिरुनाल की बधाई, जो इसे मनाते हैं और इसमें आस्था रखते हैं। दीपा ओली थिरुनाल का मोटे तौर पर अर्थ दीपोत्सव का दिन। उत्तर में जहां दिवाली भगवान श्रीराम और सीता देवी के वनवास से अयोध्या लौटने का प्रतीक है, वहीं दक्षिण में यह त्योहार भगवान कृष्ण और उनकी पत्नी सत्यभामा की राक्षस राजा नरकासुर पर जीत का प्रतीक है।

उदयनिधि के इस बयान पर प्रदेश भाजपा नेता नारायणन तिरुपति ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया में लिखा, जो लोग आस्थावान नहीं हैं, उन्हें नरकासुर की तरह जीने की शुभकामनाएं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User