सनशाइन कान्वेंट क्रिकेट टूर्नामेंट: पहले दिन हुए 6 रोमांचक मुकाबले, चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

Monday, February 2, 2026 - 20:46
Updated: 6 months ago
0
सनशाइन कान्वेंट क्रिकेट टूर्नामेंट: पहले दिन हुए 6 रोमांचक मुकाबले, चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

कछौना, हरदोई (आरएनआई) सनशाइन कान्वेंट स्कूल कछौना द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट दो दिवसीय का शुभारंभ सेठ भुरामल आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र पाल सिंह ने फीता काटकर किया। प्रधानाचार्य महेंद्र पाल सिंह ने कहा इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। पत्रकार मनोज तिवारी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर क्रिकेट पिच पर बल्ला चला कर शुभारंभ किया गया। प्रबंधक सुनील सोनी ने कहा खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। टूर्नामेंट के पहले दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। पहले दिन कुल छः लीग मैच खेले गए। जिसमें क्लास 5, 6, 7, 8, की टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। मैच में अंपायर की भूमिका अनुज गुप्ता, नदीम, रेहान, अंश ने निभाई। मैच में कमेंट्री विजय गुप्ता, अवनीश, प्रियांशु ने निभाई। स्कोरर की भूमिका विकास, शिवनारायण, अतुल शुक्ला ने निभाई। प्रधानाचार्य शोएब की देखरेख में सफलतापूर्वक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र व क्रिकेट प्रेमी मौजूद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User