सुलतानपुर: सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड, उ0प्र0 सरकार द्वारा कादीपुर में सीएचसी व ब्लाक एवं नगरपंचायत का किया गया निरीक्षण

सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड, उ0प्र0 सरकार की अध्यक्षता में विकास खंड सभागार में विभिन्न विभागों की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित। 

Friday, July 26, 2024 - 20:00
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड, उ0प्र0 सरकार द्वारा कादीपुर में सीएचसी व ब्लाक एवं नगरपंचायत का किया गया निरीक्षण

सुलतानपुर (आरएनआई) पूर्वांचल विकास बोर्ड, उ0प्र0 सरकार के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान कादीपुर सीएचसी,नगर पंचायत, विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर का निरीक्षण के दौरान ओपीडी रूम, दवाओं की उपलब्धता, वार्ड, साफ-सफाई, चिकित्सकों का विजिटिंग रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया।

 उन्होंने अधीक्षक डॉ मिथिलेश को निर्देशित किया कि परिसर की साफ-सफाई व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। उन्होंने निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित प्रसूता महिलाओं के लिये मिलने वाली धनराशि का समय से हस्तान्तरण कर दिया जाय। उन्होंने स्वच्छ पेयजल व मरीजों को उपलब्ध कराये जाने वाले भोजन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।प्रसव केंद्र का निरीक्षण करते समय एक महिला ने बताया कि प्रसव को लेकर दवाये बाहर से लेनी पड़ी और प्रसव कराने के लिए धनराशि भी देनी पड़ी। मामले को संज्ञान में लेते हुए अधीक्षक को दोषियों के विरुद्ध जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।इसी प्रकार उन्होंने अन्य सीएचसी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये।

तत्पश्चात सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड, उ0प्र0 सरकार की अध्यक्षता में विकास खण्ड कादीपुर के विवेकानंद सभागार में ब्लाक स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाय। ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने विकास विभाग, कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, लघु सिंचाई सहित विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट का भी अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक के समय खण्ड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी कृषि राकेश वर्मा, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत अतुल सिंह, सहायक विकास अधिकारी आई एस बी श्रीमती सुमित्रा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अनिल पटेल, सीमा कष्यप, विजय सिंह, वरिष्ठ लिपिक जीतू, योगेन्द्र सिंह, अरुण देव तिवारी सहित सभी तकनीकी सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User