सदगुरु के बिना प्रभु भक्ति पाना संभव नहीं : स्वामी शिवदत्त प्रपन्नाचार्य महाराज

सदगुरु के बिना प्रभु भक्ति पाना संभव नहीं

Friday, August 18, 2023 - 13:28
0
सदगुरु के बिना प्रभु भक्ति पाना संभव नहीं : स्वामी शिवदत्त प्रपन्नाचार्य महाराज

वृन्दावन। (आरएनआई) परिक्रमा मार्ग-बैकुंठ नगर क्षेत्र स्थित श्रीदेवराहा बाबा योग निकेतन में पुरूषोत्तम मास के अवसर पर संत शिरोमणि स्वामी रामकेवल दास महाराज के पावन सानिध्य में चल रहे नवदिवसीय दिव्य श्रीराम कथा महोत्सव में पधारे देवरहा बाबा आश्रम के अध्यक्ष योगीराज देवदास महाराज (बड़े सरकार) व श्रीनाभापीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज ने व्यासपीठ का पूजन-अर्चन किया।साथ ही सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं को अपने आशीर्वचन प्रदान किए।
व्यासपीठ से प्रख्यात धर्माचार्य महंत स्वामी शिवदत्त प्रपन्नाचार्य महाराज ने अपनी सुमधुर वाणी में गुरु तत्व की महिमा बताते हुए कहा मनुष्य को प्रभु की प्राप्ति के लिए सदगुरुदेव भगवान का आश्रय लेना चाहिए।सदगुरुदेव का आश्रय पाए बिना प्रभु की भक्ति और कृपा पाना संभव नहीं है। प्रख्यात संत योगीराज देवदास महाराज (बड़े सरकार) ने कहा कि जिस प्रकार नदी को पार करने के लिए नाव का सहारा होता है,उसी प्रकार भवसागर से पार जाने के लिए केवल सदगुरुदेव भगवान का ही सहारा होता है। श्रीनाभापीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज ने कहा कि सदगुरु ही हमारे जीवन के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर हमारे हृदय में ज्ञान का प्रकाश प्रज्ज्वलित करते हैं।इसीलिए वेद और पुराणों में भी सदगुरु की महिमा का विस्तार से बखान किया गया है। इस अवसर पर मोर कुटी आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर परमेश्वर दास त्यागी महाराज, आयोजन की मुख्य यजमान शारदा उपाध्याय,आस्था उपाध्याय (गाजीपुर), महोत्सव के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, डॉ. रमेश चंद्राचार्य महाराज (विधिशास्त्री),  संतोष कुमार सिंह (मुम्बई) एवं युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, संदीप द्विवेदी आदि के अलावा विभिन्न प्रांतों से आए असंख्य भक्त-श्रृद्धालु उपस्थित रहे।

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User