सगे पिता ने नाबालिग पुत्री से दुस्कृत्य के बाद की हत्या और पत्थर से बांध कुएं में फेंक दिया शव

Sep 15, 2024 - 19:22
Sep 15, 2024 - 19:23
 0  15k
सगे पिता ने नाबालिग पुत्री से दुस्कृत्य के बाद की हत्या और पत्थर से बांध कुएं में फेंक दिया शव

गुना (आरएनआई) पैदा होते ही नफरत करता था, मोका मिलते ही करदी दुस्कृत्य के वाद हत्या। चाचौड़ा क्षेत्र से 8 साल की लापता नाबालिग का शव बीते दिन कुएं में मिलने के वाद, पुलिस ने उसकी हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए हत्यारे बाप को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पुलिस का कहना है पिता द्वारा नाले में बहने की रिपोर्ट दर्ज कराने और नाले में टीम को शव बरामद न होने,वही पूंछताछ में बार बार बयान बदलने और परिवार जनों के विरोधाभासी बातो के बाद शक के आधार पर पुलिस ने जब मृतिका के बाप से सख्ती से पूंछताछ की तो बाप ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। हत्यारे बाप ने हत्या के पूर्व नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कृत्य करना भी स्वीकार किया हैं।

पुलिस का कहना है कि बच्ची के बाप ने बच्ची के पैदा होने से उससे नफरत करना और उसे मारने की कसम खाई थी,जो दुस्कृत्य के वाद उस कसम को पूरा किया हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0