सकारात्मक रहते अपने व्यक्तित्व का विकास करें : माखन सिंह चौहान

पूर्व प्रदेश महामंत्री माखन सिंह चौहान ने की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा

Friday, April 7, 2023 - 19:00
0
सकारात्मक रहते अपने व्यक्तित्व का विकास करें : माखन सिंह चौहान
सकारात्मक रहते अपने व्यक्तित्व का विकास करें : माखन सिंह चौहान

गुना। भाजपा एक विचार को लेकर आगे बड़ रही हे। हमारी सरकार लोक कल्याण कारी सरकार हे। दुनिया में सबसे ज्यादा तेज गति से बड़ने बाली सरकार हे। दुनिया के तमाम देश भारत की बुराई करने से बचते है। और यह सब संभव हुआ हे देश का कुशल नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल नीतियों के कारण। हमारी हिंदुत्व के प्रति निष्ठा होगी तो हमारे देश की जय जय कार होगी। और हमारा देश परम वैभव की ओर बड़ेगा। हमारी पार्टी सभी का सम्मान करती है लेकिन सभी को पद देना संभव नहीं हे। पर जिसको भी जो दायित्व मिले उसे हम पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निफाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए। नकारात्मकता से सदैव हमको बचना चाहिए। 
हमको पार्टी को बड़ा करने के लिए सभी को एक अच्छा वातावरण खड़ा करना हे। सरकार हम चला रहे हे। हम सर्व धर्म हिताह के साथ सभी वर्ग को साथ लेकर योजनाओं चला रहे हे। संगठन विस्तार पर हम ध्यान दे हम सब कार्यकर्ता लगातार विकास कर रहे हे। आज हम सभी अपने आपको सक्षम बनाने में लगे हुए हे। आज हम सरकार के हित में, समाज के हित में पार्टी के हित में सोचे और हम ठीक प्रकार से अपना प्रतिनिधित्व करें।
केंद्र और प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीत कर हर वर्ग को लाभ दे रही हे। घर किसने बनवाया, आपको गैस किसने दिया, लाडली बहना योजना का लाभ किसने दिया। यह सभी योजनाओं की चर्चा हम करे। सरकार ने आपको विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया हे। यह सभी योजनाओं की चर्चा हम हितग्राहियों के साथ करें। और उन्हें याद दिलाए। आपको जो लाभ मिल रहा हे वह भाजपा की सरकार में मिल रहा हे।
उक्त बात भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री एवं मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष माखन सिंह चौहान ने भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कही।
कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पूर्व संगठन महामंत्री श्री चौहान ने सुबह 11 बजे स्थानीय निजी होटल में जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक ली। जिसमें उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर आगामी विधान सभा चुनाव और लोकसभा चुनाव की दृष्टि से संगठन विस्तार पर चर्चा कर जीत का मंत्र दिया। और बैठक में उपस्थित जनों की राय ली। तत्पश्चात पूर्व संगठन महामंत्री श्री चौहान ने दोपहर 3 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में जिला पदाधिकारियों एवं महिला मोर्चा सहित प्रमुख नेताओं के साथ बैठक ली। जिसमें सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण को बड़ावा देते हुए पंच मुखी मंदिर पर मंदिर के महंत श्री श्री राम दास जी महाराज जी की उपस्थिति में कदम का पोधा लगाकर उसे सहेजने की बात कही। तत्पचात श्री चौहान गुना के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान टेकरी सरकार पहुंचे और श्री हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User