संदेशखाली में बवाल

भाजपा की महिला नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज संदेशखाली के दौरे पर है। जहां प्रतिनिधिमंडल पीड़ित महिलाओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेगा। हालांकि पुलिस ने भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को संदेशखाली जाने से रोक दिया है, जिसके चलते भाजपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। 

Friday, February 23, 2024 - 11:29
Updated: 3 years ago
0
संदेशखाली में बवाल

कोलकाता (आरएनआई) बीते कई दिनों से अशांत चल रहे संदेशखाली में फिर से बवाल हुआ है। दरअसल गुस्साए लोगों ने शुक्रवार सुबह भगोड़े शाहजहां शेख के ठिकानों पर आगजनी की। लोगों ने जिस जगह आगजनी की है, वह शाहजहां शेख के भाई सिराज की बताई जा रही है। बवाल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया। गुस्साए लोगों का आरोप है कि वर्षों से पुलिस ने कुछ नहीं किया, यही वजह है कि अब वे खुद अपना सम्मान और जमीन पाने के लिए सबकुछ करेंगे। 

भाजपा की महिला नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज संदेशखाली के दौरे पर है। जहां प्रतिनिधिमंडल पीड़ित महिलाओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेगा। हालांकि पुलिस ने भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को संदेशखाली जाने से रोक दिया है, जिसके चलते भाजपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा की राज्य ईकाई की महासचिव लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल कर रही हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल भी आज संदेशखाली का दौरा करेगी। मानवाधिकार आयोग के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आयोग के कार्यकारी उपाध्यक्ष अनंत नायक करेंगे। मानवाधिकार आयोग ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य के डीजीपी को नोटिस जारी कर संदेशखाली हिंसा पर जवाब भी मांगा था। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User