संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर में अब होगी एनसीसी कैडेट्स की ट्रेनिग

Thursday, November 30, 2023 - 18:08
Updated: 3 years ago
0
संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर में अब होगी एनसीसी कैडेट्स की ट्रेनिग

शाहजांहपुर, (आरएनआई) विद्यालय संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एनसीसी कॉम्डिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल  विजय कुमार मिश्रा ने विद्यालय को सीनियर डिवीजन में 55 सीटें प्रदान की, जिसकी घोषणा उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वयं की।

कर्नल साहब ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम विद्यालय को एनसीसी में 55 सीट्स प्रदान करने की घोषणा की, उसके पश्चात उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए एनसीसी से होने वाले लाभों व उनके चरित्र निर्माण में इसकी भूमिका से अवगत कराया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी माननीय प्रबंधक राकेश कुमार अग्रवाल ,अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र सक्सेना, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गर्ग,कोषाध्यक्ष भुवनेश चंद्र गुप्ता, सदस्य महेंद्र खंडेलवाल एवम् विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत कुमार त्रिवेदी जी ने उनका स्वागत किया।

इसके साथ साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्राओं को लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया । इसके पश्चात् अखिल भारतीय स्तर पर भारोत्तोलन के विजेता सुधांशु यादव , प्रतिभागी उदित यादव(बॉलीबॉल) एवम्  अमरदीप( बैडमिंटन) को कर्नल साहब ने शील्ड एवम् ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।

इसी क्रम में क्षेत्र व प्रांत स्तर पर अग्रणीय रहे छात्रों को भी उन्होंने शील्ड एवम् मेडल देकर सम्मानित किया।  साथ ही उन्होंने मोबाइल से दूरी बनाने की सलाह भी दी। 
अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री राकेश कुमार अग्रवाल जी के धन्यवाद ज्ञापन द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User