श्रीराम आगमन पर कांग्रेस ने पूजन के बाद किया प्रसादी वितरण

Monday, January 22, 2024 - 18:09
Updated: 3 years ago
0
श्रीराम आगमन पर कांग्रेस ने पूजन के बाद किया प्रसादी वितरण

गुना (आरएनआई) जिला कांग्रेस कमेटी ने भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर धार्मिक आयोजन किए और लोगों को प्रसादी वितरित की। कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 27 में स्थित श्री बिल्वेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष, राजेन्द्र तिवारी, प्रकाश धाकड़, सीमा यादव, वीरेंद्र सिसौदिया, लखन महाराज सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कांग्रेसजनों ने श्री बिल्लेश्वर महादेव मंदिर पर सबसे पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद सभी ने एकजुट होकर भगवान का अभिषेक किया और प्रसादी वितरित की। घोसीपुरा रोड जीएसटी कार्यालय के पास स्थित प्राचीन मंदिर में एकत्रित हुए कांग्रेसजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि देशभर में कायम हुआ उल्लास का वातावरण कायम रहे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भी अपनी ओर से गुनावासियों को भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न होने पर शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User