श्रावण के प्रथम सोमवार पर निकलेगी भगवान पशुपतिनाथ की 27वीं भव्य पालकी यात्रा

Sunday, August 2, 2026 - 22:06
Updated: 6 hours ago
0
श्रावण के प्रथम सोमवार पर निकलेगी भगवान पशुपतिनाथ की 27वीं भव्य पालकी यात्रा

पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को पुरानी गल्ला मंडी प्रांगण में विराजमान भगवान पशुपतिनाथ मंदिर से भव्य शिव दर्शन सवारी यात्रा (पालकी यात्रा) निकाली जा रही है।

श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में निरंतर 27वें वर्ष निकाली जाने वाली यात्रा की तैयारियां अंतिम दौर में है। समिति के मुताबिक पालकी यात्रा भगवान पशुपतिनाथ के पुरानी गल्ला मंडी स्थित मंदिर से दोपहर 1 बजे शुरु होगी। इसके बाद सुभाष कॉलोनी, तेलघानी चौराहा, हनुमान चौराहा, हाटरोड, सराफा बाजार, सदर बाजार, लक्ष्मीगंज, मानस भवन, जयस्तम्भ चौराहा, जाट मोहल्ला, मंदिर घाट आदि मार्गों का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे। मंदिर समिति के सदस्यों ने शहरवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पालकी यात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ ले । पालकी में महाकाल सेवा समिति म्याना के युवाओं द्वारा झांझर डमरू वादक की मुख्य प्रस्तुति दी जाएगी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User