शीर्ष अदालत का ‘आरटीआई पोर्टल’ शुरू

उच्चतम न्यायालय से जुड़ी जानकारियां हासिल करने में लोगों की मदद के लिए शीर्ष अदालत का ‘आरटीआई पोर्टल’ बृहस्पतिवार को शुरू हो गया।

Thursday, November 24, 2022 - 18:00
0
शीर्ष अदालत का ‘आरटीआई पोर्टल’ शुरू

नयी दिल्ली, 24 नवंबर 2022, (आरएनआई)। उच्चतम न्यायालय से जुड़ी जानकारियां हासिल करने में लोगों की मदद के लिए शीर्ष अदालत का ‘आरटीआई पोर्टल’ बृहस्पतिवार को शुरू हो गया।

प्रधान न्यायाधीश ने एक याचिका पर सुनवाई की शुरुआत में कहा था कि ‘पोर्टल’ जल्द शुरू हो जाएगा।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘ मामले की सुनवाई शुरू करने से पहले मैं कहना चाहूंगा कि आरटीआई पोर्टल तैयार है। वह 15 मिनट में शुरू हो जाएगा। अगर कोई समस्या आती है तो थोड़ा संयम रखें। अगर कोई समस्या आए तो मुझसे संपर्क करें... मैं उस पर गौर करूंगा।’’

प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली एक पीठ विधि छात्रों आकृति अग्रवाल और लक्ष्य पुरोहित द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें शीर्ष अदालत में आरटीआई आवेदन ऑनलाइन दाखिल करने के लिए एक पोर्टल शुरू करने का अनुरोध किया गया था।

पीठ में न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला भी शामिल हैं।

उच्चतम न्यायालय ने 11 नवंबर को कहा था कि ‘ऑनलाइन पोर्टल’ ‘‘व्यावहारिक रूप से तैयार’’ है।

सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत दाखिल किए आवेदनों के जवाब ‘पोर्टल’ के जरिए दिए जाएंगे।

अभी तक शीर्ष अदालत के संबंध में आरटीआई आवेदन डाक के माध्यम से भेजे जाते थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User