शिवशंकर तिवारी गांधीवादी विचारक थे चतुर्थ पुण्यतिथि पर विशेष

Wednesday, August 9, 2023 - 19:26
Updated: 3 years ago
0

गोसाईगंज -अयोध्या। (आरएनआई) गांधीवादी विचारक शिवशंकर तिवारी एक शिक्षाविद् थे । उनका जन्म 29  जुलाई 1932 को फैजाबाद जिले के अविभाजित जिले अंबेडकरनगर के विकास खंड कटेहरी के ग्राम भगौला में किसान विक्रमादित्य तिवारी के पुत्र के रूप में हुआ था। उनकी शिक्षा दीक्षा निकटवर्ती विद्यालयों में हुई। उन्होंने रामबली इंटरकालेज गोसाईगंज से हाईस्कूल व इंटर तक की शिक्षा ग्रहण की। आगरा विवि से एमए और लखनऊ से एलटी की । देवगांव स्थित विद्यालय में कुछ वर्षों तक सर्विस करने के बाद अम्बेडकरनगर के द्वारिका प्रसाद इंटर कालेज बेनीपुर में 28 वर्षो तक प्रधानाचार्य रहे। लगभग 28 वर्षो तक नौकरी करने के पश्चात वे सेवानिवृत्त हो गए। वे शिक्षा के प्रति एक समर्पित व्यक्तित्व थे । गरीब, दीन दुखियों की फीस भी वे माफ कर मानवीयता की एक मिशाल बने हुए थे । वे शिक्षा के साथ साथ खेती किसानी भी करते थे। उन्हें अपने को एक किसान का बेटा होने का बड़ा गर्व था। वे गांधीवादी विचारधारा के समर्थक थे और पूरे जीवन भर खादी के कपड़े ही पहनते रहे। 10 अगस्त 2019 को अपने गोसाईगंज आवास पर  इस नश्वर शरीर का त्याग कर दिया।उनके ज्येष्ठ पुत्र सया पीजी कालेज के प्राचार्य डा राकेश चंद्र तिवारी व दिनेश तिवारी ने बताया कि पुण्यतिथि पर धार्मिक अनुष्ठान व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User