एसपी सिटी से मिला सिंधी समाज

Wednesday, August 9, 2023 - 19:26
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या। (आरएनआई)अगस्त माह में होने वाले प्रभु झुलेलाल महोत्सव को लेके सिंधी समाज की अग्रणी संस्था 'सिंधु सेवा समिति रजि. ' के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज अयोध्या के एसपी. सिटी. मधुबन सिंह से मुलाकात की, संस्था अध्यक्ष मोहन मध्यान ने एसपी. सिटी. को 19,20 व 21 अगस्त को होने वाले आयोजन की  विस्तार से जानकारी दी, और बताया कि 19 व 20 अगस्त को राम नगर स्थित बीच मैदान पे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग शामिल होते है। व 21 अगस्त को संत नवल राम दरबार, राम नगर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नाका,मकबरा,फतेहगंज, चौक,रिकाबगंज होते हुवे लक्ष्मी स्वीट्स पे समाप्त होगी। संस्कृति कार्यक्रमो व शोभायात्रा में पूरे जनपद का सिंधी समाज व अन्य समाज के लोग भी शामिल होते है,जिसमे विशेष रूप से महिलाएं व बच्चे भी शामिल होते है, जिसके लिए प्रशासन के विशेष सहयोग की आवश्यकता पड़ती है। संस्था उपाध्यक्ष अमृत राजपाल ने शोभायात्रा के दौरान यातायात से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुवे कहा कि जनपद इन दिनों निर्माण कार्यो से प्रभावित है जिसके कारण समाज व प्रशासन दोनो की जिम्मेदारी  बढ़ जाती है। जानकारी देते हुवे उन्होंने बताया कि समिति ने मेले संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली है , जिसमे शोभायात्रा संचालन के लिए पाँच सदस्यों की कमिटी , सुरक्षा दस्ते के लिए ग्यारह सदस्यों की कमिटी व अन्य कई कमिटियों का गठन किया गया है जिससे प्रभु झूलेलाल के इस वार्षिक उत्सव को सहजता से पूरा कराया जा सकेगा ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User