शिवपुरी थार कांड: विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ, पुलिस ने कसा शिकंजा
शिवपुरी_करेरा(आरएनआई)करैरा क्षेत्र के बहुचर्चित थार कांड में नया मोड़ आया है। 16 अप्रैल को थार (MP32 ZC 5298) से बाइक सवारों और महिलाओं को कुचलने के आरोपी विधायक पुत्र दिनेश लोधी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए हैं।

रविवार को करैरा थाने में SDOP आयुष जाखड़ और थाना प्रभारी ने आरोपी से घंटों तक सघन पूछताछ की। हादसे के बाद से ही पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लग रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब जाँच तेज कर दी है। पुलिस ने थार के शीशों पर काली फिल्म मिलने पर MV एक्ट के तहत अलग से चालानी कार्रवाई भी की है। फिलहाल पुलिस ने केस क्र. 255/26 के तहत BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)