शाहाबाद: पालिका की बोर्ड बैठक में 112 मानचित्रों को स्वीकृति दी गई

नसरीन बानो ने साफ सफाई पर जोर दिया

Saturday, January 18, 2025 - 19:59
Updated: 2 years ago
0
शाहाबाद: पालिका की बोर्ड बैठक में 112 मानचित्रों को स्वीकृति दी गई
बोर्ड बैठक में पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी

शाहाबाद, हरदोई (आरएनआई) नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष नसरीन बानो ने पालिका प्रशासन से जागरूकता के साथ जनसमस्याओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वच्छता अभियान और मानचित्र स्वीकृति विषय पर चर्चा के साथ प्रस्ताव पारित किए गए।पालिका बोर्ड की बैठक को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो ने शाहाबाद को स्वच्छ व सुंदर बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान में भागीदारी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से रखने में किसी भी कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पालिका से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध होना चाहिए। उन्होंने कहा सड़क,पानी,लाइट की समुचित व्यवस्था के लिए पालिका कटिबद्ध है।अधिशासी अधिकारी आर आर अंबेश ने स्वच्छता अभियान के विषय में जानकारी देते हुए बताया प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था के लिए समुचित कर्मचारी लगाए गए है। उन्होंने कहा कि पालिका विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए नक्शा स्वीकृति का कार्य समय से कर रही है इसलिए बिना नक्शा स्वीकृत कोई भी निर्माण न करवाए।इस बोर्ड में लगभग 112 नक्शों को स्वीकृत किया गया।इस बैठक में सभासदों में जिया जुनैद,रिजवान अली,अतुल मिश्रा,मुईद,प्रीति,रतिराम,ऋषिपाल,अहिवरन,इमरान,शैल कुमारी,नैना कुशवाहा सहित सभी सभासद मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User