शाहाबाद: परिजनों ने उस्मान का शव दफन करने से किया इनकार, पुलिस ने दिखाई एफआईआर की कॉपी, दफन हुआ शव

Sunday, September 1, 2024 - 12:09
Updated: 2 years ago
0
शाहाबाद: परिजनों ने उस्मान का शव दफन करने से किया इनकार, पुलिस ने दिखाई एफआईआर की कॉपी, दफन हुआ शव
उस्मान के घर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा

शाहाबाद हरदोई। सिलेमानी मोहल्ले के उस्मान की मौत के बाद शव को लेकर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया और शव दफन करने से इंकार कर दिया। उसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी सभासद सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आपको बता दें शुक्रवार की शाम सुलेमानी मोहल्ले में उस्मान की लाठियों और सरियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में क्षेत्रीय सभासद रतीराम उसके पुत्र रोहित सहित ईश्वर, राहुल और चौधरी पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतक के भाई आरिफ ने कोतवाली में तहरीर दी थी। कोतवाली पुलिस ने यह कहकर मुकदमा पंजीकृत नहीं किया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इधर उस्मान का पोस्टमार्टम करवा कर परिजन शव लेकर सिलेमानी पहुंचे और उन्होंने शव को रखकर दफनाने से इनकार कर दिया। कुछ लोगों ने वहां पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की और कहा कि जब तक मुकदमा पंजीकृत नहीं होगा तब तक उस्मान के शव को दफन नहीं किया जाएगा। जैसे ही यह भनक प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा को लगी तो राजदेव मिश्रा मुकदमा पंजीकृत करवारकर उसकी एक कॉपी लेकर मौके पर पहुंचे और लोगों को एफआईआर की कॉपी दिखाकर उस्मान के शव को दफन करवाया। आरोपी घटना के बाद से फरार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User