शाहाबाद: ग्रामीण ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी की

Wednesday, March 6, 2024 - 20:03
Updated: 3 years ago
0
शाहाबाद: ग्रामीण ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी की

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेढ़वा के मजरा जगदीश पुरवा में एक अधेड़ ने आम के पेड़ पर फांसी लगा ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्र के ग्राम पेढ़वा के मजरा जगदीश पुरवा निवासी अविवाहित श्यामाचरन 55 वर्ष पुत्र ननकाई पेट में पथरी की वजह से परेशान रहता था।पथरी का आपरेशन उसने अपने हिस्से की भूमि बेचकर करवाया था।लेकिन पेट में दर्द सही नहीं हुआ। बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब रोशन के खेत में खड़े आम के पेड़ पर फांसी लगा ली।जिससे उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बताया बीमारी से परेशान अधेड़ ने आत्महत्या की है।परिजनों ने अन्य कोई कारण नहीं बताया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्यवाही की जायेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User