शाहाबाद: बैंक कर्मियों की मिलीभगत से ढाई लाख की खातेदार को चंपत, खाते में अटैच मोबाइल नंबर चेंज कर की गई जालसाजी

Wednesday, March 6, 2024 - 20:12
Updated: 3 years ago
0
शाहाबाद: बैंक कर्मियों की मिलीभगत से ढाई लाख की खातेदार को चंपत, खाते में अटैच मोबाइल नंबर चेंज कर की गई जालसाजी

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद की एक्सिस बैंक में एक खातेदार ने खाते से अटैच मोबाइल नंबर बदल कर खाते से एटीएम के माध्यम से एक माह में ढाई लाख का गबन करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। शाहाबाद के मोहल्ला गिलजई निवासी रियासत अली पुत्र नासिर अली ने बताया उसका एक्सिस बैंक की कस्बे स्थित शाखा में सेविंग एकाउंट है। वह दिल्ली में काम करता है। उसके खाते में उसका 9718025714 मोबाइल नंबर अटैच था। 28/6/23 से 20/7/23 तक एक माह में उसके खाते से दो लाख 67 हजार रुपए बैंक कर्मियों की मिली भगत से गबन कर लिए गए। वह इस पैसे से अपना मकान निर्माण करना चाहता था।जब वह पैसे निकालने बैंक गया तो बैंक कर्मी ने बताया उसके खाते में पैसे नहीं हैं। पूछने पर बैंक वालों ने बताया 8756332136 नंबर पर मैसेज गया है। एटीएम से पैसा निकाला गया है।पीड़ित ने बैंक वालों पर दूसरा नंबर उसके खाते से अटैच करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच शुरू की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User