शाहाबाद : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज संपन्न

रमजान में लाउडस्पीकर धीमा बजाने का निर्देश

Friday, March 8, 2024 - 17:44
Updated: 3 years ago
0
शाहाबाद : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज संपन्न
जामा मस्जिद के समक्ष क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा और एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर

शाहाबाद हरदोई। पुरानी गल्ला मंडी स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इस मौके पर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और इमाम मकसूद हुसैन से बात करते हुए गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील की। 1:30 पर क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार मिश्रा और एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर जामा मस्जिद पहुंचे। यहां पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और इमाम जामा मस्जिद से गुफ्तगू करते हुए गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील की। क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और इमाम से आवश्यक जानकारियां ली। क्षेत्राधिकारी ने इमाम से कहा सरकार की गाइडलाइन है की लाउडस्पीकर की आवाज कैंपस के अंदर होनी चाहिए। रमजान के वक्त होने वाली अजान के वक्त लाउडस्पीकर की आवाज धीमी रखें और प्रशासन का सहयोग करें। इस मौके पर एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर ने पानी वगैरह की दिक्कतों के बारे में इमाम से जानकारी ली और बताया अगर पानी की किसी तरह से कोई किल्लत हो तो वहां पर नगर पालिका प्रशासन से टैंकर की व्यवस्था कर दी जाए। इमाम ने बताया मस्जिद कैंपस में पानी की पर्याप्त व्यवस्था है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User