शाहजहाँपुर में विपणन विकास सहायता योजनान्तर्गत जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन

Monday, October 9, 2023 - 18:44
Updated: 3 years ago
0

शाहजहांपुर/09.10.2023/उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योग के माध्यम से रोजगार सृजन हेतु संचालित योजनाओं एवं किया कलापों तथा कार्यरत उद्यमियों को उत्पाद विकास गुणवत्ता एवं आधुनिक तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शाहजहाँपुर द्वारा जनपद शाहजहाँपुर में विपणन विकास सहायता योजनान्तर्गत विकास खण्ड परिसर, बण्डा जनपद शाहजहाँपुर में जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री शिशुपाल सिंह द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना प्रशिक्षण व माटीकला उद्योग आदि से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के साथ- साथ आवेदन करने हेतु आवश्यक प्रपत्रों, पंजीकरण / प्रमाण पत्रों प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने एवं विपणन सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गयी।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश माननीय ब्लाक प्रमुख बण्डा जनपद शाहजहाँपुर द्वारा युवाओं को प्रेरित किया तथा कहा कि यदि आप लोग उद्योग स्थापना हेतु गम्भीरता से चिन्तन कर योजनाबद्ध तरीके से इकाई स्थापित करें एवं हर क्षण समर्पित भाव से कार्य करें तो वे निश्चित रूप से अपने उद्योग में सफल होगें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User